फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुसीबत बन गए डग्गामार वाहनों पर जिम्मेदार नहीं कस पा रहे शिकंजा

विज्ञापन
पुलिस लाइन चौराहे पर सवारियां भरते डग्गामार।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। डग्गामार वाहनों पर पुलिस प्रशासन व यातायात पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। एक तरफ चालक मनचाहे स्थानों पर वाहनों को खड़ा करके यात्रियों को बैठा कर डग्गामारी कर रहे हैं। वहीं वे पुलिस चौकी के सामने से भी दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


मामला-एक
पुलिस लाइन चौराहा पर दिन में करीब दो बजे ईको वैन व टेंपो चालक यात्रियों को आवाज देकर बैठा रहे थे। कुछ ही दूरी पर यातायात पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर थे। पुलिस कर्मी कार्रवाई तो दूर टोकने तक की हिम्मत नहीं जुटा सके।

मामला-दो
नवादा पुलिस चौकी के पास दिन में करीब 2:20 बजे डग्गामार वाहन चालक यात्रियों को बरेली ले जाने के लिए आवाज लगा रहे थे। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने इनको रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन



यहां है अवैध स्टैंड
पुलिस लाइन चौराहा, ओवरब्रिज मार्ग, इंद्राचौक, पुराना आंवला बस स्टैंड, वाटर वर्क्स मार्ग, लावेला चौक, आंबेडकर पार्क, गोपी चौक, कलक्ट्रेट, पुरानी चुंगी।


इन मार्गों पर दौड़ते है डग्गामार
दातागंज, ककराला, अलापुर-म्याऊ, कादरचौक, उझानी, बिल्सी, बिनावर, बिसौली मार्ग।



शहर में वाहन स्टैंड संचालित नहीं है। अगर किसी भी पुलिस चौकी के आसपास स्टैंड संचालित है तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में अवैध स्टैंड संचालित नहीं किए जाएं।
विज्ञापन


-डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी

पुलिस लाइन चौराहे पर सवारियां भरते डग्गामार।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें