फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने खाया जहर, जानें पूरा मामला

Wed, 16 Jul 2025 02:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एसएसपी कार्यालय के बाहर एक महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला हालत में सुधार है। उसने अपने पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसपी देहात ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के हारनाथ तालगांव निवासी निशा बुधवार सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली फैल गई। पुलिस ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समय से इलाज मिलने पर उसकी हालत में सुधार हुआ। 

थाना पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप 
निशा ने अपने पति मुशर्रफ और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मूसाझाग थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बच्चे के जन्म के बाद से ही ससुराल के लोग उसे पति के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। ससुरालवालों ने तलाक भी करवा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह सात माह से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कोई सुनने को राजी नहीं है। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि महिला ने पति से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें