बदायूं। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में शहर के गांधी ग्राउंड में चल रही रामलीला में धार्मिक नाटक का मंचन किया गया, जिसे देखने को लोग आधी रात तक डटे रहे।
गांधीग्राउंड में बिहार के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय को देेकखर लोग वाह-वाह कर उठे। महोत्सव के तहत 30 अक्तूबर को रामबरात निकाली जाएगी, जिसमें शहर के अलावा बाहर के जिलों की भी झांकियां शामिल रहेंगी।
उझानी। हवन-पूजन के बाद श्री रामलीला महोत्सव शुरू हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आहुति अर्पित करने के बाद फीता काटकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अनुसरण करते हुए अच्छे कार्य करने की सलाह दी। कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। गणेश जन्म की लीला के प्रसंग से भी दर्शक रूबरू हुए।
इससे पहले केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटा, फिर हवन-पूजन में शामिल हो आहुतियां दीं। कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय और गोशाला कमेटी के मुखिया रतन जिंदल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिल अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, राजकुमार बंसल, रोहताश गुप्ता, शंकर गुप्ता, किशनचंद्र शर्मा, मोनू शर्मा आदि मौजूद थे।
बिल्सी में भी रामलीला मेला का उद्घाटन
बिल्सी। रामलीला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लगे रामलीला मेले का उद्घाटन बीते सोमवार की रात केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर एवं भगवान राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हेें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लवकुमार वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, पीयूष शाक्य, गगन राठी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
गांधी ग्राउंड में धार्मिक नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : BADAUN