फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान महिलाओं का हाईवे पर प्रदर्शन, फंसे वाहन

सार

बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे नाला निर्माण न होने से हुए जलभराव से त्रस्त गांव हजरतगंज की महिलाओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया।इससे कुछ देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम खुलने के बाद कार में फंस गई पेड़ की टहनियां। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे नाला निर्माण न होने से हुए जलभराव से त्रस्त गांव हजरतगंज की महिलाओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस पहुंची तो नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस ने व्यवस्था दुरस्त कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को हाईवे से हटाया।
विज्ञापन

जलनिकासी न होने से गुस्साई महिलाएं मंगलवार को हाईवे पर इकट्ठी हो गईं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी समेत प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की और हाईवे पर ही बैठ गईं। कुछ महिलाओं ने सड़क किनारे कटे पड़े पेड़ों की टहनियों को हाईवे पर रख दिया। इससे दोनों ओर के वाहनों थम गए। वाहन सवार दो-चार लोगों ने सड़क से उन्हें हटाने की कोशिश की तो महिलाओं से कहासुनी हो गई। महिलाओं में गुस्सा देख राहगीर पीछे हट गए।
सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से बात कर नाला निर्माण करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं में नोकझोंक भी हो गई। बाद में महिलाएं इस हिदायत के साथ हाईवे से हटीं कि जल्द ही नाला निर्माण कराकर जलभराव से निजात नहीं दिलाई गई, तो फिर से आंदोलन करेंगी। प्रदर्शनकारियों में सुषमा, रेवती, लक्ष्मी देवी, अनुज, नन्हेलाल, राहुल, पप्पू, ब्रजपाल, राजपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

प्रधान बोलीं- कई बार अफसरों से कर चुकीं शिकायत
हाईवे पर वाहनों का आवागमन चालू कराने के बाद पुलिसकर्मी लौटने लगे तो महिलाओं ने उन्हें मौके पर ले जाकर समस्या से रूबरू कराया। प्रधान वर्षा पाल ने प्रभारी निरीक्षक को उन सभी पत्रों की प्रतियां दिखाईं, जिन्हें पिछले महीनों में अफसरों को दिया गया था। कहा- शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती। समाधान दिवस कार्यक्रम में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
हजरतगंज की महिलाओं समेत कुछ लोगों ने सड़क पर आकर गुस्से का इजहार किया तो कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया था। मौके पर जाकर उनसे बात की गई तो वे मान गईं। उनकी दिक्कतों से विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

उझानी में हाईवे पर जाम लगाने के बाद लौट कर जातीं महिलाएं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें