फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राम, सीता और लक्ष्मण का वनगमन देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
बनवास की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत समिति
विज्ञापन
बदायूं। शहर में चल रही रामलीला में रविवार को वनवास का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने राम, सीता और लक्ष्मण की वनवास यात्रा को मंच पर जीवंत किया। इसे देख लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार में सजे मंच पर कलाकारों ने वनवास की कठिनाइयों, त्याग और साहस का अभिनय किया। संवाद और पारंपरिक गीतों के माध्यम से इसे प्रस्तुत किया। दर्शकों ने बच्चों और बुजुर्गों सहित परिवार के साथ इस लीला का आनंद लिया। मंच पर वन के दृश्यों को सजाया गया था और ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था ने इसे और प्रभावशाली बना दिया। मंचन के दौरान जय श्रीराम के नारों और भजन की ध्वनि से वातावरण भक्तिभाव से भर गया। लोग कलाकारों को तालियों और जयकारों से प्रोत्साहित करते रहे। दर्शकों ने मंचन के हर दृश्य का आनंद लेते हुए लीला के पात्रों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया। श्रीराम लीला महोत्सव अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि बाकी सभी कार्यक्रम गांधी ग्राउंड में ही किए जाएंगे। वहीं रात में दशरथ मरण का मंचन किया गया।

बनवास की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें