बदायूं। राजकीय मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टरों ने बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट कर दी। घटना रविवार सुबह 11.50 बजे की है। पुलिस ने नौ डॉक्टर समेत 10 लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्र वीर प्रताप यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह भरभना चौराहा इटावा का रहने वाला है। 28 सितंबर की सुबह 11.50 पर मेडिकल काॅलेज के ही डॉ. मेघांशू सिंह (जेआर), शिवांग मणि त्रिपाठी, अखिलेश यादव, तुसार, रवि गुप्ता, रितुराज सिंह, विन्दल, अभिषेक गिरि, रवि सिंह व अन्य डाक्टर्स हमारे किराए के कमरे के बाहर आ गए। मेरे साथियों तन्मय प्रताप, यस तोमर, मोहित तिवारी, अमन यादव, अंकित गुप्ता, अनुज शर्मा के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। विवाद के बीच पथराव भी हुआ। इस दौरान अमन यादव को काफी चोट आईं हैं। दुबारा मिलने पर जान से मारने धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।