यज्ञ भगवान की पूजा को तैयार भक्तगण। संवाद
बदायूं। बिसौली कस्बे के आदि माता काली पीठ, शिव मंदिर परिसर में महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ से पुण्य प्राप्त करने के लिए भक्तों ने परिक्रमा की।
यहां पंचकुंडीय महायज्ञ से पूरा वातावरण सुगंधित रहा। राधेश्याम महाराज के सानिध्य में वेद मंत्रों की दिव्यता से यज्ञशाला गुंजायमान रही। उन्होंने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि प्रभु सेवा, यज्ञ एवं शुभ कर्मों से ही धर्म की रक्षा संभव है।
जय श्रीराम के घोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञदेव स्थल की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सोमवार को महायज्ञ के प्रमुख यजमान वीरेंद्र बाबू, अमित अग्रवाल, हरपाल, रजनीश पाठक, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप आदि रहे।