फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को निकाह के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 19 मार्च को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि गांव के ही सलमान से उसकी 16 वर्षीय बेटी पिछले कुछ समय से बात करती थी।
सलमान ने किशोरी को निकाह करने की बात कहकर खेत पर बुला लिया था। इसके बाद आरोपी ने खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी सलमान को महावा नदी के टेढा घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें