बदायूं। 22 दिसंबर को होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता की परीक्षा अब आठ जनवरी को होगी। पूरी परीक्षा को नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में टीईटी परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 8406 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि दूसरी पाली में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 4146 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी टीईटी की परीक्षा 22 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन शासन स्तर से उनकी तिथि में परिवर्तन कर दिया। इसके बाद में शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को आठ जनवरी को कराने का फैसला लिया है। जिले में होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर विभाग के साथ जिला प्रशासन ने भी तैयारी करना शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार पहली पाली के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 8406 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जबकि दूसरी पाली में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 4146 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी, दूसरी पाली की परीक्षा साढ़े 12 बजे से शुुरू होकर शाम पांच बजे तक होगी। डीआईओएस राममूरत ने बताया कि इस बार शासन ने परीक्षा केंद्रों पर और अधिक सख्ती करते हुए शिक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट तक के एंड्रायड मोबाइल उपयोग करने पर वैन लगा दिया है।