फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में शनिवार रात दो माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के मोहल्ला अशोक नगर मणिनाथ निवासी तेजपाल सिंह ने अपने 23 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी करीब छह साल पहले बिनावर के गांव पुठी सराय के अजित सिंह के साथ की थी। ज्योति दो माह की गर्भवती थी। शनिवार को अचानक उसे ब्लडिंग शुरू हो गई थी। ससुरालियों ने डॉक्टर से दवा दिलाई, लेकिन फायदा नहीं हुआ। रात में ज्योति ने दम तोड़ दिया। ससुरालियों का कहना है कि ज्योति ने गर्भपात की गालियां खाई थीं। इससे उसको ब्लडिंग शुरू हो गई। बाद में उसकी जान चली गई। इधर, मायकेवालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली ज्योति को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसे पीटा भी। दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार रात ज्योति की हत्या कर दी। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें