फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड में गवाह अमरपाल की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल के सीवीसी प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड की सुनवाई बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक संगल की अदालत में हुई। इस दौरान गवाह अमरपाल के बयान की प्रक्रिया पूरी हो गई। अदालत ने अगले गवाह के बयान के लिए 22 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीवीसी प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभियोजन के मुताबिक, मुख्य आरोपी अजय प्रताप प्लांट में दाखिल हुआ और उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता तथा सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा को गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में दर्ज केस की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक संगल की अदालत में चल रही है। बृहस्पतिवार को मामले के गवाह अमरपाल के बयान दर्ज किए गए। उनकी गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें