फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और हिंसा के विरोध में ली शपथ

Thu, 21 May 2015 07:14 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। आतंकवाद और हिंसा के विरोध में संकल्प लिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभूनाथ ने कलक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाए रखने और सभी प्रकार के आतंकवाद तथा हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मानव के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव कायम रखें। मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला करें। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित कलक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाकर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राम रक्षपाल ने जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोम के साथ आतंकवाद विरोध दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डबल सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें