फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवादित मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदायों में तनाव

विज्ञापन
वजीरगंज क्षेत्र के गांव महेरा में रास्ते को लेकर विरोध जताती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम ढ़ोरनपुर में शुक्रवार को विवादित और निर्माणाधीन मस्जिद पर मिट्टी डालने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है। गांव में शांति है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी गांव ढ़ोरनपुर एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर सुर्खियों में आया था। उस समय भी निर्माण कार्य को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन ने समय रहते शांत कराया था।
शुक्रवार को पुनः उसी विवादित स्थल पर विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू कराया गया। जानकारी मिलते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया और थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि विवादित स्थान पर बनने वाली मस्जिद के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना प्लॉट दान में दिया था। अब वही प्लॉट मस्जिद के निर्माण क्षेत्र में शामिल है, जिस पर शुक्रवार को काम शुरू कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में तैनात एक विशेष समुदाय के पुलिसकर्मी की मिलीभगत से यह कार्य कराया गया, जिससे गांव का माहौल बिगड़ने लगा।
थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति बनी हुई है। कुछ असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इधर, पुलिस की सतर्कता से फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें