फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्युत निगम के अधिकारी ने प्लॉट से खंभा हटाने की एवज में मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महीपाल सागर ने विद्युत निगम के एक अधिकारी पर जाति सूचक गाली व ऑफिस से धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्लॉट से खंभा हटाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारी ने रुपये मांगे। ऑनलाइन देने को कहा तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों समेत एससी-एसटी आयोग को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महीपाल सागर ने बताया कि वह बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव निरंजन नगला के रहने वाले हैं। उनके भतीजे ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में प्लॉट खरीदा है। प्लॉट के सामने बिजली का खंभा लगा है। भतीजा प्लॉट में निर्माण कार्य करा रहा हैै। बिजली का खंभा कार्य में बाधा डाल रहा है, जिसे हटवाने के लिए चार नवंबर को शिकायती पत्र लेकर वह आवास विकास स्थित विद्युत निगम के ऑफिस गए थे। था। खंभे को हटवाने के लिए एक अधिकारी से बात हुई। उसने खर्चा करने की बात कही। जिस पर पीड़ित ने कहा कि नकद रुपये नहीं हैं, वह ऑनलाइन रुपये दे सकते हैं।
आरोप है कि इसी बात पर अधिकारी उखड़ गया। कर्मचारियों को बुलाकर धक्के मारकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


इस तरह का कोई शिकायती पत्र अभी नहीं मिला है। अगर मिलता है तो जांच कराके कठोर कार्रवाई दोषियों के खिलाफ कराई जाएगी। पीड़ित को मिलकर अपनी बात बतानी चाहिए। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें