फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से दो कांवड़िये घायल

Sun, 09 Aug 2015 11:50 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कछला के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को चपेट में ले लिया। घायल में एक का पैर टूट गया। कांवड़ियों की भीड़ में खुद को घिरता देख चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर में बरेली-मथुरा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। बदायूं निवासी शिवभक्त 18 वर्षीय सोनू कश्यप और संजीव (22) बाइक से कांवड़ भरने को कछला गंगाघाट को निकले। रास्ते में तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। संजीव और सोनू घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
यह देख कांवड़ियों की भीड़ टेंपो चालक को दबोचने के लिए दौड़ पड़ी। भीड़ में खुद को घिरता देख चालक टेंपो मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। घायलों में संजीव का पैर टूट गया है। पुलिस ने टेंपो का कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें