फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं की कबड्डी में भदवार कॉलेज चैंपियन

Sun, 09 Aug 2015 11:44 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं के कबड्डी का रविवार को रोचक मुकाबला देखने को मिला। मेजबान भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सीनियर और सब जूनियर वर्ग का मुकाबला जीता। जूनियर वर्ग का मुकाबला बराबरी पर रहा। सांसद धर्मेंद्र यादव ने मौजूद रहकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता पंडित भगवान दास पैलेस में पूर्वाह्न में शुरू हुई। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और हरविलास गोयल इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग के मुकाबले में मेजबान कॉलेज की छात्रा मानसी की अगुवाई वाली टीम ने 41 अंक पाकर हरविलास कॉलेज की टीम को हराया। जूनियर वर्ग में हरविलास कॉलेज और मेजबान कॉलेज की बालिकाओं को बराबर अंक मिले। दोनों टीम का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। सब जूनियर वर्ग में हरविलास की टीम 16 अंक पर सिमट गई। विजेता मेजबान बालिकाओं ने 22 अंक पाए।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रतिभागी बालिकाओं से परिचय भी प्राप्त किया। विजेता टीम को सांसद यादव के अलावा अतिथियों में शामिल सचिन अग्रवाल और पूजा अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, नेवराज छाबड़ा, हनी सपरा, किशनचंद्र शर्मा, राममोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रदीप गोयल, दिलबाग सिंह भाटिया, सनी अनेजा, सुदर्शना भाटिया, महेंद्र प्रताप सिंह, श्वेता थरेजा, गोपालकृष्ण सपरा, मनोज यादव, दीक्षा, नीरू, ओम थरेजा और अनमता आदि मौजूद थीं। रेफरी की भूमिका रामदास यादव, सीपी सिंह और रिद्धिमा थरेजा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें