फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जियारत मोड़ पर टेंपो और लोडर की भिड़ंत, दो चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़िया। थाना वजीरगंज क्षेत्र की रेहड़िया चौकी के अंतर्गत जियारत मोड़ पर मंगलवार देर रात टेंपो और लोडर (छोटा हाथी) की टक्कर में दोनों के वाहन चालक घायल हो गए। दोनों वाहनों के केबन काटकर चालकों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


नवादा निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र योगराज लोडर लेकर वजीरगंज से बिसौली की ओर जा रहे थे। वहीं मुमताजनगर निवासी 45 वर्षीय फुंदन खान पुत्र हबीब टेंपो से दिसौली बाजार से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोडर ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया, जिससे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। लोडर में फंसे राजकुमार को निकालने के लिए पुलिस को वाहन की बॉडी कटवानी पड़ी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। फुंदन खान का भी उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें