फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटरमीडिएट की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत

Tue, 16 Jun 2026 06:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहीउद्दीन नगर के मजरा प्रहलादपुर में 17 वर्षीय किशोरी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रहलादपुर निवासी बबली इंटरमीडिएट की छात्रा थी। कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर उसने किसी कारणवश विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पिता शेर सिंह और मां रीता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। बबली अपनी एक छोटी बहन के साथ गांव में बाबा वेदराम के पास रह रही थी, जबकि बाकी छह बहनें माता-पिता के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती हैं। बबली आठ बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें