आल इंडिया यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर जिले के दूरसंचार कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो आंदोलन को विस्तार दिया जाएगा।
फोरम के अध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर ने कहा कि बीएसएनएल यूनियनों और एसोसिएशन की मांगों को पूरा किए बगैर बीएसएनएल और एमटीएमएल का विलय कतई स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि हड़ताल में 90 प्रतिशत सेे अधिक की उपस्थिति दर्ज की गई। राठौर ने कहा कि बीएसएनएल की सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार को वित्तीय सहायता तत्काल उपलब्ध करानी चाहिए। एडीसी के बदले 1250 करोड़ रुपये का भुगतान करना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने इसी तरह की एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। एके श्रीवास्तव, आरके सक्सेना, वीके कोहली, आनंद कुमार, एसपी सिंह, आरएस यादव, देवेंद्र सहाय, कृष्ण गोपाल, आरए अंसारी, अमित गुप्ता, अमित सक्सेना, कुंवर पाल, रवि, विनोद कुमार, नरेंद्र पाल, राजबहादुर, सकटू लाल,नरेंद्र पाल, रविशंकर शर्मा, शाकिर अली, इरशाद, फूल सिंह, सोहन लाल, एके मल, मोहम्मद शारिक आदि मौजूद रहे।