मुरादाबाद जिला स्थित तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) से मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस में टॉप करने वाली मीनाक्षी उपाध्याय को गोल्ड मेडल देकर नवाजा गया है। परिवार में खुशी का माहौल है।
गुलड़िया कस्बा निवासी शाखा डाकपाल योगेंद्र उपाध्याय की पुत्री मीनाक्षी टीएमयू यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में हुए यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बाल कृष्णन ने उन्हें डिग्री व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। मीनाक्षी ने बताया, वह आगे भी इसी प्रकार नाम कमाना चाहती हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत करने को प्रयासरत हैं। गोल्ड मेडल मिलने से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।