बदायूं। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 अथवा 1800-891-4416 को शुरू किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने आशा, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर मानसिक रूप से परेशान व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें टेली मानस से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ओपीडी पर्चों पर भी हेल्पलाइन नंबर की मोहर अनिवार्य की है।
इसके अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी, स्कूल-कॉलेज, जिला चिकित्सालय, ग्राम पंचायत भवन, कारागार व अन्य संस्थानों में भी हेल्पलाइन नंबर व संबंधित एप (हिन्दी/अंग्रेजी) के क्यूआर कोड सहित प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा जन-जागरूकता के लिए सोशल मीडिया, यूट्यूब व चैनलों के जरिये भी इसका प्रचार किया जाएगा। संवाद