फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी से छेड़छाड़, दूसरे समुदाय का आरोपी पकड़ा

Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इससे मामला तनावपूर्ण हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार शाम थाने में तहरीर देते हुए शिकायत कर आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के इरफान की किराए पर हेयर ड्रेसिंग की दुकान है। सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर गए थे। उस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाने वाला इरफान उनके घर में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन

शाम को जब वे पति-पत्नी घर पहुंचे तब बेटी ने घटना के बारे में रोते हुए बताया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें