फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गए एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पलिया गूजर निवासी मुनेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र शनिवार गांव के निकट ही बकरी चरा रहा था। गांव के निकट तालाब में वह गांव के और बच्चों के साथ नहाने के लिए घुस गया। तालाब में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। उसको डूबते हुए देखकर गांव के ही और बच्चों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसको तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत होने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सत्येंद्र
गांव पलिया गूजर के निवासी मुनेंद्र के पांच बच्चे हैं। इनमें चार लड़के और एक लड़की है। सत्येंद्र सबसे बड़ा था। पिता मुनेंद्र ने बताया कि सत्येंद्र भाई-बहनों में सबसे बड़ा होने के कारण घर की जिम्मेदारी भी समझता था। वह अपनी पढ़ाई करने के बाद घर के सारे कामों में भी हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि वह कक्षा छह का होनहार छात्र था। उसके जाने से उनका सहारा छिन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें