फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली जाते समय ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
नाजिम। फाइल फोटो
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। बरेली-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार सुबह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में माना है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव करखा मनौना निवासी 32 वर्षीय नाजिम पुत्र यूसुफ के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि नाजिम दिल्ली में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की देर रात घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था और आंवला रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था।
शनिवार सुबह करीब सात बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दोहरनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने शव की पहचान नाजिम के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें