फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नोएडा में हुए सड़क हादसे में उघैती के किशोर की मौत

विज्ञापन
दीपक। फाइल फोटो
विज्ञापन
उघैती। नोएडा में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में उघैती क्षेत्र के गांव लोथर निवासी दीपक उर्फ दीपा (16) पुत्र स्व. राजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दीपक अपने मौसा के यहां नोएडा में रह रहा था। बृहस्पतिवार अपराह्न वह किसी जरूरी काम से सब्जियों से भरे एक लोडर में बैठकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में घायल दीपक के साथ गंभीर रूप से घायल राजवीर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दीपक के पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई। दीपक मां का सबसे बड़ा सहयोगी था। दीपक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। घर में अब दो छोटी बहनें, एक बड़ा और एक छोटा भाई है। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया था, जिसे वह गांव ले आए। उधर, नोएडा पुलिस आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें