फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब होने पर टीजीटू निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। नवादा न्यू बिजलीघर में बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने और उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलने के मामले में टीजीटू की लापरवाही मानी गई। प्रकरण में जांच कराते हुए अधीक्षण अभियंता ने टीजीटू चक्रेश सिंह को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन


नगर पंचायत गुलड़िया निवासी टीजीटू चक्रेश सिंह लंबे समय से नवादा न्यू बिजली घर पर तैनात थे। हाल ही में निगम के अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें अस्थायी एसएसओ के पद पर तैनात किया गया था। इसी दौरान 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर दोबारा खराब हो गया। इससे पहले भी इसी ट्रांसफॉर्मर में संविदा कर्मी विवेक पटेल की ड्यूटी के दौरान खराबी आ गई थी।
सुधार के बाद भी ट्रांसफॉर्मर फिर से खराब हो गया। इस वजह से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने अधिशासी अभियंता (प्रथम) नीरज सिंह से रिपोर्ट तलब की। अधिशासी अभियंता (प्रथम) ने सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन

दो दिन की जांच के बाद सहायक अभियंता ने अपनी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता (प्रथम) को सौंपी। बार-बार ट्रांसफॉर्मर के डैमेज के प्रकरण में जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया टीजीटू की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने टीजीटू चक्रेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


ट्रांसफॉर्मर के बार-बार खराब होने के प्रकरण में अभी कुछ दिन पहले जांच कराई गई थी। इसमें टीजीटू की लापरवाही सामने आई है। उसे निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। -अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें