फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, ऑनर किलिंग की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुसगवां में शनिवार देर शाम एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी ताई ने उसके ही मां-बाप पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है। ग्राम पुसगवां निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके देवर की पंद्रह वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। उसकी हत्या उसके ही मां-बाप ने की है। दोपहर के समय तक किशोरी ठीक तरह से देखी गई। देर शाम उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर वजीरगंज थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच गए। घर पर किशोरी की मां मिली लेकिन उसके पिता घर पर मौजूद नहीं मिले। उसकी मां का कहना है कि किशोरी कई दिन से बीमार थी। इससे शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में ले लिया है। फिलहाल उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इसकी सूचना उसकी ताई ने दी थी। जिससे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है। आगे की कार्रवाई उसके आधार पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें