फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: 11 वर्षीय बालक के नाबालिग लड़के ने किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जनपद के बिल्सी क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। 11 साल के बालक के साथ नाबालिग लड़के ने कुकर्म किया। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल के बालक के साथ गांव के ही नाबालिग लड़के ने खेत में जाकर कुकर्म किया। पीड़ित किशोर की मां ने आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बरेली भेजा है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में कोतवाल केके मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थना दिया। उसने कहा कि 19 मई को उसके 11 वर्षीय पुत्र के साथ गांव के एक किशोर ने गलत काम किया। जब इसकी शिकायत किशोर के घर पर की तो उसकी मां ने गाली-गलौज की। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी किशोर और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह बरेली के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें