फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीएसए बोलीं, पूछिए सवाल...छात्राएं झिझकीं

Sat, 25 May 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी के कस्तूरबा विद्यालय की स्मार्ट क्लास में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड पर ड्राइंग बनाकर दिखाती
विज्ञापन
बदायूं। बीएसए स्वाती भारती ने उझानी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बीएसए ने छात्राओं से कहा सवाल कीजिए पर छात्राएं झिझक गईं। कोई प्रश्न नहीं पूछा। इसके बाद बीएसए ने छात्राओं को स्मार्ट कक्षाओं के बारे में जानकारी दी। छात्राएं बोलीं, पहले की अपेक्षा अब पढ़ाई आसान हो गई है। अब स्मार्ट क्लास के जरिए किसी भी चीज को पढ़ने के साथ-साथ बोर्ड पर भी प्रदर्शित करके दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के एडमिशन होना शुरू हो गए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी कक्षा छह में छात्राओं के एडमिशन हुए हैं। वह चीज आसानी से समझ में आ सकती है। बीएसए ने विद्यालय का औचक निरीक्षण में अभिलेखों को देखा। उसके बाद उन्होंने कक्षा छठवीं में पंजीकृत बालिकाओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। बीएसए ने स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को ड्राइंग बनाकर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें