फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाला, आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 14 May 2026 06:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के एक युवक पर किशोरी का फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक गांव में इंस्टाग्राम पर फोटो डालने से नाराज किशोरी ने घर में ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ के बीच पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गांव के युवक पर आरोप 
परिजनों का आरोप है कि किशोरी, भैंसों को चारा डालने के लिए घेर में गई थी, तभी गांव के ही एक युवक ने रास्ते में उसका फोटो खींचकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लगा दिया। जिसकी शिकायत करने मृतका के परिवारीजन युवक के घर गए थे। इसी बीच किशोरी अपने घर के दो मंजिला पर चली गई और कुंडे में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल गई। 
विज्ञापन


उसकी मौत के काफी देर तक घर वालों को पता नहीं लगा। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब परिजन छत पर पहुंचे तो कमरे में किशोरी का शव लटका देखा। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें