फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़ा किशोर, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; जानें पूरा मामला

Tue, 26 May 2026 11:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक किशोर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका संपत्ति को लेकर अपने ताऊ से विवाद चल रहा है। बताया कि उसने तीन बीघा जमीन ताऊ को बेची थी, गलती से छह बीघा का बैनामा हो गया। अब ताऊ अतिरिक्त जमीन का बैनामा उसके नाम नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा किशोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा में मंगलवार को 16 वर्षीय शिवम पुत्र स्वर्गीय शिवराज जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि किशोर का अपने ताऊ हरिनंदन से संपत्ति को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन




परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार शिवम लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। जैसे ही ग्रामीणों ने किशोर को पानी की टंकी पर चढ़ा देखा, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किशोर को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतर गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बताया। 

विज्ञापन

यह है मामला 
वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवम ने अपने ताऊ को डेढ़ बीघा जमीन बेची थी। लेकिन गलती से छह बीघा जमीन का बैनामा हो गया। इसके लिए वह तहसील के चक्कर काट रहा था कि बैनामा सही कर दिया जाए, लेकिन बैनामा सही न होने पर उसने यह कदम उठा लिया। करीब दो घंटे तक टंकी पर चढ़ने के बाद वह नीचे उतर आया। तहसील स्तर पर उसके मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें