फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाई को खाना देकर लौट रही किशोरी को दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। भाई को खाना पहुंचाकर खेत से घर लौट रही किशोरी को दो युवकों ने गलत नीयत से दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़ डाले। परिवार के लोगों ने शाम को आरोपियों की शिकायत की तो उन्हें भी पीट दिया गया।
विज्ञापन

घटना चार नवंबर की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन पूर्वाह्न में उन्हें खेत पर खाना पहुंचाने आई थी। लौटते में उसे आशीष और आर्यन उर्फ नन्हे ने दबोच लिया। दोनों उसे खेत में खींच ले गए। उसके पकड़े भी फाड़ डाले। चीखें सुनकर किशोरी का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए।
आरोप है कि शाम को किशोरी के भाई ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। इस पर आशीष, आर्यन, बदन सिंह, गौरव और राजेंद्र ने उनकी पिटाई की। किशोरी के भाई को जान से मारने देने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें