फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वजीरगंज में किशोरी से दुष्कर्म, 10 घंटे बाद आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी परवेज। स्रोत : पुलिस - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी परवेज। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लगभग 10 घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभियुक्त परवेज के पैर में, जबकि सिपाही प्रवेंद्र कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन

वजीरगंज के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार अपराह्न दो बजे उनकी बेटी मोहल्ला तकिया निवासी परवेज पुत्र छुन्ने की दुकान पर सामान लेने गई थी। घर वापस आने पर उनकी बेटी परेशान दिखी तो उन्होंने कारण पूछा। उसने बताया कि परवेज उसे दुकान के भीतर खींच ले गया और दुष्कर्म किया। जब पिता वहां पहुंचे तो परवेज दुकान छोड़कर भाग चुका था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परवेज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने आरोपी परवेज की तलाश में टीम गठित कर दी। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आंवला रोड पर कुंवरगांव चौराहे के पास आरोपी को घेर लिया। आरोपी परवेज ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें एक सिपाही प्रवेंद्र कुमार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के बाएं पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ ह्रदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें