फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी समारोह के दौरान किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी समारोह के दौरान एक युवक ने किशोरी को मकान में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में दो अन्य युवकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 19 अप्रैल को उनके बेटे के मंडप की दावत के दौरान हुई। परिवार के सभी सदस्य दावत में व्यस्त थे। अपराह्न करीब दो बजे उनकी 14 साल की बेटी भैसों को चारा डालने घेर में जा रही थी। इसी दौरान सहोरा गांव निवासी रंजीत ने किशोरी को जबरन एक मकान में खींच लिया। आरोप है कि रंजीत ने वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवेक और सोमपाल ने इस घटना का वीडियो बनाया। अब ये दोनों युवक उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। शादी के कामकाज में व्यस्त होने के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई। वह 27 अप्रैल को अपनी बेटी और पति के साथ थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ विक्रम सिंह ने बताया मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें