फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्भपात के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, मौत

विज्ञापन
मौर्य हेल्थ केयर सेंटर को सील करते डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत अपनी टीम के साथ। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। कस्बे में स्थित मौर्य हेल्थ केयर सेंटर मेंं गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए हेल्थ केयर सेंटर के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

नगला बारह निवासी ललिता करीब पांच माह की गर्भवती थी। पेट में दर्द होने पर सोमवार शाम को वह मौर्य हेल्थ केयर सेंटर पहुंची। यहां झाेलाछाप ने गर्भ में शिशु खराब होने की बात कही और गर्भपात कराने की सलाह दी। आरोप है कि अस्पताल ने ‘पेट की सफाई’ के नाम पर पहले 30 हजार रुपये ले लिए। परिजनों के मुताबिक, प्रक्रिया के दौरान ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस पर 10 हजार रुपये और मांगे।
विकास यादव ने 10 हजार रुपये और दे दिए। रात भर उनका इलाज किया। मंगलवार सुबह तबीयत और खराब होने लगी। ऐसे में 20 हजार रुपये की मांग की। जिस पर विकास ने 20 हजार रुपये और दे दिए। आरोप है कि रुपये मिलने के बाद खून की कमी बताते हुए उसे हायर सेंटर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

परिजन उसे चंदौसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव को फिर मौर्य हेल्थ केयर सेंटर लेकर पहुंचे और वहां रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

स्वास्थ विभाग ने सील किया मौर्य हेल्थ केयर सेंटर
मौर्य हेल्थ केयर सेंटर में महिला की मौत की खबर मिलने पर दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वहां पर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के बारे में पता किया। टीम को पता चला कि यह बिना पंजीकरण संचालित हो रहा है। इसके बाद में उसको सील कर दिया।

महिला की मौत की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम भेजकर अस्पताल की जांच कराई। वह बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। इस पर उसको सील करा दिया गया है। - डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ

निजी अस्पतालों में आए दिन जा रही महिलाओं की जान
-कादरचौक थाना के गांव लल्सी नगला निवासी छोटेलाल की पत्नी कृष्णावती की राधिका व नवजात की अस्पताल में मौत।
-सहसवान के गांव धोबई निवासी उमेश की पत्नी नन्ही देवी की प्राइवेट अस्पताल में मौत।
-उझानी के गांव दूदेनगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज के सीएचसी पर बच्चा पैदा होने के बाद में हालात खराब रैफर कर दिया, रास्ते में मौत।

मौर्य हेल्थ केयर सेंटर को सील करते डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत अपनी टीम के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें