फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तमंचे के दम पर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात कराने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। क्षेत्र के एक गांव में एक 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने तमंचे के दम पर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। पांच अप्रैल को हुई इस वारदात की जानकारी परिजनों को 11 मई को हुई। आरोप है कि आरोपी युवक ने घटना के बाद में किशोरी का गर्भपात कराने की भी कोशिश की, इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना पांच अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे की है। मां के मुताबिक, उनकी सोलह वर्षीय बेटी घर पर सो रही थी, तभी अजीत उसे तमंचे के दम पर उठाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर उन्हें घटना की जानकारी 11 मई को हुई।
आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी युवक ने वीरेश के जरिये गर्भ गिराने की दवा पहुंचवाई। इसके बाद वह बेटी को साथ लेकर कादरचौक थाने पहुंचीं और आरोपी अजीत व वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करने के साथ पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा



उसावां। दुष्कर्म के आरोपी युवक को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कस्बे में 11 मई को सुबह दो बजे घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम सक्सेना पुत्र सुभाष सक्सेना निवासी वार्ड नंबर पांच को थाना पुलिस ने उसावां म्याऊं रोड पर हजारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें