फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: रात में दो दोस्तों संग मिली 17 साल की लड़की, पुलिस ने पकड़ा तो बोला ऐसा झूठ, मुश्किल में फंस गए युवक

Sat, 28 Oct 2023 10:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में बृहस्पतिवार रात 17 साल की लड़की अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकली। उसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस ने तीनों को रोक लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो लड़की ने दोनों युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों को थाने में बुलाया। तब सच्चाई सामने आई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बृहस्पतिवार रात दो दोस्तों के साथ घूमने निकली किशोरी को पुलिस ने रोका तो उसने अपने अपहरण का हल्ला मचा दिया। पुलिस किशोरी और दो युवकों को कोतवाली ले गई, लेकिन किशोरी के परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। बताया गया कि दो युवकों किशोरी के पड़ोसी हैं। किशोरी दोनों को जानती हैं। 

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय लड़की रात में दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। उस वक्त सिविल लाइंस पुलिस शहर में गश्त कर रही थी। जब पुलिस ने एक लड़की को दो युवकों के साथ बाइक पर घूमते देखा तो उन्हें रोक लिया। इससे किशोरी घबरा गई और युवकों पर अपहरण का आरोप लगाने लगी। 

विज्ञापन

किशोरी ने लगाया था ये आरोप 
किशोरी ने कहा कि दो दिन पहले रामलीला मेले में दोनों युवक मिले थे। दोनों ने अपने गलत नाम बताए। बृहस्पतिवार रात वह जागरण में जा रही थी, तभी दोनों युवकों ने उसे कॉल करके बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। यह सुनकर सिविल लाइंस पुलिस ने तीनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 

ये भी पढ़ें- UP News: इस जिले में बुखार का कहर... 24 घंटे में किशोरी समेत 12 मरीजों की मौत; 240 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

कोतवाली पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों को बुलाया और किशोरी को उन्हें सुपुर्द कर दिया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि दोनों युवक उनके पड़ोसी हैं। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें