फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्मी लगने पर फर्राटा पंखा अपनी तरफ घुमाया, करंट से किशोरी की मौत

Tue, 09 Jul 2024 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव भटौली में सोमवार की रात बिजली का करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। उसने फर्राटा पंखा पकड़ा था। उसमें करंट आ रहा था। 
विज्ञापन
फूला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली में सोमवार रात करंट लगने से 16 वर्षीय किशोरी फूला की मौत हो गई। वह रात खाना खाकर घर के आंगन में बैठी थी। जैसे ही उसने अपनी तरफ फर्राटा पंखा घुमाया। उसको बिजली का करंट लग गया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। उससे कुछ देर पहले फूला पुत्री दुर्विजय अपने खेत से धान की रोपाई करके घर लौटी थी। उसने हाथ मुंह धुलकर खाना खाया और जाकर आंगन में बैठ गई। वहीं फर्राटा पंखा चल रहा था। पंखे में करंट आ रहा था। उसने फर्राटा पंखे को अपनी ओर घुमाने का प्रयास किया। उसने जैसे ही पंखा पकड़ा, उसको बिजली का करंट लग गया। यह देखकर परिवार वालों ने आनन-फानन स्विच ऑफ किया और किशोरी को उससे अलग किया।

पीलीभीत में बाढ़ से हाहाकार: प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे जिले के अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार वाले किशोरी के शव को अपने घर ले गए। उन्होंने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। परिवार वाले सूचना देते तो उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें