आरोपी बोला- खेल-खेल में हो गई घटना
थाने में लाने के बाद किशोर रो रहा था। वह मोबाइल नहीं चलाता है। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह बच्ची के साथ खेल रहा था और खेल-खेल में यह घटना हो गई। उसे नहीं मालूम था कि उसे पुलिस पकड़ लेगी।
दो वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट लगाएगी पुलिस
बिनावर थाना पुलिस दो वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में लगातार विवेचना कर रही है। घटना 7 मार्च को हुई। 11 दिन के अंतराल में मासूम बालिका दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। बिनावर की घटना में बच्ची की मां के बयान दर्ज हो चुके हैं। बालिका की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। अभी डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। सीओ का कहना है कि पुलिस जल्द चार्जशीट लगाएगी।