बिजलीकर्मियों को अंदर बुलाकर एजाज व उसके परिवार के लोगों ने कुंडी लगा ली। फिर झगड़ा करते हुए उन्हें छत पर ले गए। आरोप है कि वहां से जेई व बिजली टीम के चार लोगों को धक्का दे दिया।
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ में एजाज नाम के व्यक्ति के घर बिजली चोरी हो रही थी। सूचना पर शनिवार दोपहर जेई सतीश चंद्र बिजली टीम को लेकर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों को अंदर बुलाकर एजाज व उसके परिवार के लोगों ने कुंडी लगा ली। फिर झगड़ा करते हुए उन्हें छत पर ले गए। आरोप है कि वहां से जेई व बिजली टीम के चार लोगों को धक्का दे दिया। जेई का पैर टूट गया। बाकी कर्मचारी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।