फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन को गर्म चिमटा से दागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर इलाके में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन के साथ हैवानियत की गई। कुछ बातों से पति इतना खफा हो गया कि उसने पत्नी को पहले डंडे से पीटा, फिर गर्म चिमटा से शरीर को कई जगह दागा। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने पीड़ित के पति और सास समेत परिवार के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नवविवाहिता सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पांच दिन पहले 21 जून को जरीफनगर थाना क्षेत्र में उसकी शादी हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के दूसरे दिन ही पति, सास समेत परिवार के अन्य लोगों ने दहेज को लेकर ताना मारा। उससे एक बाइक और एक लाख रुपये अपने मायके वालों से लाने को कहा। जब उसने इनकार किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। रस्म के मुताबिक 23 जून को विवाहिता को अपने मायके आना था, लेकिन उसका पति विवाहिता को लेकर नहीं गया।
24 जून को दोपहर दो बजे पति किसी बात को लेकर गुस्सा हुआ और विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की और गर्म चिमटा से दागा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ऐसी चर्चा है कि पति को उस पर शक था। सूचना पर मायके वाले विवाहिता के घर पहुंच गए। जब उन्होंने विवाहिता की आपबीती सुनी तो दंग रह गए। विवाहिता को थाने ले गए, जहां उन्होंने पीड़ित के पति, सास, दो जेठ, देवर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कई अंगों में गंभीर चोट
विवाहिता का दावा है कि उसका पति बेरहम है। उसने उसके साथ मारपीट करने के दौरान कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले उसके साथ डंडे से मारपीट की। फिर गर्म चिमटे से दागा। उसके नाजुक अंग में चिमटा डाल दिया। इससे उसके गंभीर चोट आई। इससे डॉक्टर को सात टांके लगाने पड़े। डॉक्टर के मुताबिक महिला खतरे से बाहर है।
नवविवाहिता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि पति व ससुराल के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा है और चिमटे से घाव दिए हैं। दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। घटना को लेकर कई और तरह की चर्चा भी हैं। पीड़ित के बयान के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी से घटना की सही वजह पता लगेगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें