तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
स्काउट वर्ग में महात्मा गांधी टोली प्रथम, चंद्रशेखर आजाद द्वितीय और सरदार भगत सिंह तृतीय रही। गाइड में रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम, रानी अबंतीबाई द्वितीय और मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह, प्रबंधक अनार सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, डॉ. राजाराम शाक्य ने विजयी टोलियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर कादरचौक के ग्राम प्रधान अश्वनी गुप्ता ने कहा कि संसार की समस्याओं का समाधान अनुुशासित युवा शक्ति से संभव हैै। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने कहा कि युवा व्यस्त रहें, मस्त रहें और आनंदित जीवन के लिए सुख बांटे और दुख बटाएं, खाली न बैठें। इस दौरान शिक्षक रामखिलाड़ी, नेत्रपाल सिंह, लालबहादुर शाक्य, मुकेश कुमार, विमलेश शाक्य, लभारी के ग्राम प्रधान अनिल, डॉ. अशोक शाक्य, देवसिंह, निर्दोष, सुमन कुमार, डालचंद्र, वीरेंद्र सिंह, प्रेमलता शाक्य, अनंगपाल, हरनाम सिंह, सुमन कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।