बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन की बैठक रविवार को स्काउट भवन में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा से शिक्षक काफी खुश नजर आए।
जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि लंबे समय से यह संघ की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया था।
जिला मंत्री आलोक पाठक ने कहा कि शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना संगठन की बड़ी जीत है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बहुत लाभकारी होगी। शिक्षकों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनका आर्थिक बोझ कम होगा और समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। बैठक में श्याम लाल शाक्य, योगेंद्र दीक्षित, नन्हे लाल और राजकुमार शर्मा समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद