फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन लागू कराने को गरजे शिक्षक

Sat, 30 Jan 2016 07:36 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरना स्थल पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की मांगों के निराकरण को संगठन तत्पर है। यदि सरकार ने इन सभी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। हम सबकी पहचान संगठन से है न कि किसी व्यक्ति विशेष से है। मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षकों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। ज्ञापन में पदोन्नत शिक्षकों को 17140 और18150 का वेतनमान देने, एक अप्रैल 2005 से पूर्व प्रभावी पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने, मृतक आश्रितों को पूर्व शिक्षकों की भांति नियुक्ति प्रदान करने, शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्यों से मुक्त करने, शिक्षकों के सामूहिक बीमा की धनराशि बढ़ाकर पांच लाख करने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने, विद्यालयों में चौैकीदार और सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने आदि की मांगों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपनी इन मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
धरना-प्रदर्शन करने वालों में सह-संयोजक संजय सिंह, नबाव अली, नीरज शर्मा, राजन यादव, राजेंद्र गुलाठी, ब्रह्मा रिषी शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, दयाराम भारती, योगेश दुबे, अनिल, सीमा राजन,अमिता सिंह, रामबेटी, शशिबाला,नल्थू लाल शर्मा, ब्रजेश यादव, अंशू गुप्ता, विमला सिंह, पूनम, आशीष सक्सेना आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें