बहुजन किसान दल के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दोपहर में मंडी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर की बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि मंडी के गोदामों को सचिव ने मनमाने तरीके से किराए पर उठा दिया है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। कार्यकर्ताओं को कार्यालय में सचिव नहीं मिले। मंडी कर्मियों से सचिव को सेलफोन नंबर लेकर जिलाध्यक्ष ने बात की तो दोनों पक्ष में नोकझोंक होने लगी। बाद में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंडी कार्यालय का घेराव कर लिया। हंगामा और नारेबाजी की वजह से कर्मचारी मौके पर से खिसक गए। बीकेडी जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत फोन पर एसडीएम सदर प्रदीप कुमार से भी की है। हंगामा और घेराव के दोरान कार्यकर्ताओं में गिरीश राजपूत, शाकिर अंसारी, दुर्वेंद्र सिंह, रामस्वरूप, उम्मेद लाल, राजवीर सिंह, इब्लेहसन, आले हसन, मोहम्मद कमर, रामबहादुर, मटरूलाल आदि शामिल थे।