फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र न मिलने पर काटा हंगामा

Tue, 20 Jan 2015 10:56 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया। हालांकि देर शाम तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। इस दौरान प्रमाणपत्रों की जांच करने के उपरांत उन्हें जमा करके अभ्यर्थियों के चयनित सूची पर हस्ताक्षर करा लिए गए। दूरदराज जिलों से आए अभ्यर्थी इस व्यवस्था से खासा नाराज दिखे। उन्होंने प्रमाण पत्र जमा करने के बाद पहले तो रिसीविंग दिए जाने और बाद में नियुक्ति पत्र देने की मांग करते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। डायट के प्रशासनिक भवन के बाहर चयनित अभ्यर्थियों ने नारे भी लगाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग और डायट प्रशासन की ओर से मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिए जाने का विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। हालांकि इसमें महिला अभ्यर्थियों की तिथि में संशोधन कर 21 जनवरी को बुलाया गया था। चयनित सूची में शामिल पुरुष अभ्यर्थी समय से डायट पहुंच गए, लेकिन करीब साढे़ ग्यारह बजे प्रमाण पत्र लेने के लिए जब टेबलों पर बुलाया गया, तो उन्हें पता चला कि उनके सिर्फ प्रमाण पत्र जमा किए जाएंगे, नियुक्ति पत्र बाद में वितरित होंगे। यह सुनते ही दूरदराज से आए अभ्यर्थी नाराज हो गए और उन्होंने प्राचार्य दफ्तर के सामने एकत्र होकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। जोर-जोर से आवाज लगाते हुए बीएसए/प्राचार्य को बात करने के लिए बुलाने लगे। उन्होंने रिसीविंग भी न दिए जाने का आरोप लगाया। बाद में रिसीविंग दे दी गई, लेकिन नियुक्ति पत्र पर फिर भी समस्या हल नहीं हुई।
 प्राचार्य ने इसके पीछे कारण को स्पष्ट करते हुए इसकी सूचना देने की बात कहीं, जिसे लेकर अभ्यर्थियों में और रोष पनप गया और वह नारे लगाने लगाने लगे। बाद में उन्हें समझाने का प्रयास किया गया जिसके बाद वह डीएम आवास की तरफ चल दिए।
विज्ञापन


332 पुरुष अभ्यर्थियों के जमा किए प्रमाणपत्र
फोटो-20बीडीएन-1
बदायूं। चयनित सूची में शामिल पुरुष अभ्यर्थी मंगलवार को पूरे दस्तावेजों के साथ पहुंचे और उन्होंने प्रमाणपत्र जमा कर सूची पर हस्ताक्षर कर अपनी सीट लॉक की। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इसमें चयनित सूची के मुताबिक कट ऑफ के तहत 690 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इसमें से 332 आए। बताया कि सभी श्रेणी कला में 180 तथा सभी श्रेणी साइंस में 152 अभ्यर्थी आए, इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। काउंसिलिंग में बीएसए कृपाशंकर वर्मा के अलावा गौरव यादव, राकेश यादव, बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा, भानु शंकर गंगवार, श्रीराम सक्सेना, योगेश कुमार, विजय विरेंद्र, प्रवीन शुक्ला, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, अमित, बहजुल सहित बीएसए और डायट के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें