फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रोकी एसडीएम की गाड़ी ठंड में नहीं मिल रहे थे कंबल

Tue, 20 Jan 2015 10:53 PM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जुलूस में शामिल महिलाएं कंबल न मिलने से खफा थीं। उन्होंने एसडीएम की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया। एसडीएम के असाश्वासन देने पर वह मानीं।  
विज्ञापन

तहसील दिवस में एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव और एसपी सिटी लल्लन सिंह शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। तहसील दिवस में 55 शिकायतों में से पांच का निस्तारण मौके पर ही हो गया। अधिकतर शिकायतें जमीन-जायदाद से जुड़ी हुई थीं। तहसील दिवस में सुनवाई के दौरान ही भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव, राजभान सिंह, कल्लूराम, दबेदार आदि के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने जुलूस की शक्ल में यहां पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इन लोगों का कहना था कि प्रभारी कानूनगो सुखवीर सिंह ने गरीबों को कंबल नहीं बांटे हैं।
एसडीएम ओपी तिवारी इसी समय जब अपनी गाड़ी से जा रहे थे कि भाकियू के साथ की महिलाएं उनकी कार के आगे लेट गईं और विरोध प्रदर्शन किया। वे शीतलहर में कं बल वितरण की मांग कर रहीं थीं। प्रभारी कानूनगो का कहना था कि जब भीड़ की भीड़ कंबल लेने को आ जाएगी, तो वह कै से कंबल वितरण कर पाएंगे। इस प्रकरण के अलावा तहसील दिवस में शिकायतों को निस्तारण चलता रहा। जमीन विवादों को हल करने के अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें