फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी शिक्षक ने नहीं जताई आपत्ति, शांतिपूर्वक हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 69 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में स्कूल आवंटन के लिए हो रही काउंसलिंग में रोज कोई न कोई अड़चन नजर आ रही थी। हालांकि शनिवार को पांचवें दिन शांतिपूर्वक ढंग से काउंसलिंग हुई। शाम को काउंसलिंग पूरी हो गई। जिसमें 1643 शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पिछले चार दिन से 69 हजार शिक्षक-शिक्षिका भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में स्कूल आवंटन को लेकर काउसंलिंग कराई जा रही है लेकिन रोज ही यहां स्कूल आवंटन के दौरान कोई न कोई अड़चन पैदा रही थी। यहां तक कि शुक्रवार को डाइट परिसर में पुरुष शिक्षकों ने काउंसलिंग कराने से मना कर दिया था, बाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पूनिया और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। उनके समझाने पर पुरुषों ने काउंसलिंग करानी शुरू की थी। शनिवार को जब काउंसलिंग शुरू हुई तो किसी भी शिक्षक ने काउंसलिंग को लेकर कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई और तेजी से प्रक्रिया चलती रही। शनिवार रात काउसंलिंग पूरी हो गई। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि काउंसलिंग पूरी हो गई है, कुल 12 शिक्षक किसी कारणवश नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें