फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित शिक्षक कर  रहे स्वरूपपुर में कार्य

Wed, 17 Aug 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षक संघ की ओर से अल्टीमेटम के बावजूद नहीं हुई बहाली 
मिड-डे मील में दूध पीकर 40 बच्चों के बीमार होने का मामला
 स्वरूपपुर गांव में एमडीएम का दूध पीकर बीमार हुए बच्चों के मामले में निलंबित शिक्षकों की बहाली शिक्षक संघ द्वारा दी गई समय सीमा के अंदर नहीं हुई है। इसके अलावा बीएसए के निलंबित आदेश को भी अभी तक तामील नहीं कराया गया है, जिस कारण निलंबित शिक्षक स्वरूपपुर गांव में ही शिक्षण कार्य कर रहे हैं, जबकि निलंबन आदेश में उनको अलग-अलग स्कूलों में उपस्थिति देने के आदेश दिए गए थे। 
बीती दस अगस्त को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल स्वरूपपुर के लगभग 40 बच्चे दूध पीकर बीमार हो गए थे। इसके बाद बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने शिक्षकों की लापरवाही मानते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद अगले दिन ही प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोलह अगस्त तक सभी निलंबित शिक्षकों को बहाल करने की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया था, लेकिन एक सप्ताह का समय बीतने के बावजूद शिक्षकों को निलंबन आदेश तक प्राप्त नहीं कराया गया है। इस कारण शिक्षक अपने तैनाती स्थल पर गैर निलंबित शिक्षकों की भांति कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन

गौर करने वाली बात है कि आदेश में सभी अध्यापकों को निलंबित अवधि में प्राथमिक स्कूल के शिक्षक प्रहलाद को प्राथमिक स्कूल मलिकपुर, राजपाल को प्राथमिक स्कूल परोली, उच्च प्राथमिक शिक्षक रेनुका रानी को गंधरोली व इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्योतिप्रभा को उच्च प्राथमिक स्कूल नसरोल में उपस्थिति देने को कहा गया है, लेकिन शिक्षकों को अभी तक आदेश तक रिसीव नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ बिसौली के मंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि बीएसए द्वारा तीन दिन का समय और मांगा गया है। इसलिए तीन दिन का समय बीतने केे बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। इधर, बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि शिक्षक बहाल नहीं हुए हैं, लेकिन अभी पड़ताल चल रहीइ है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आते ही निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें