फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के समय पहुंचे बीएसए कार्यालय, कटा वेतन

Thu, 18 Dec 2014 07:37 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल समय में बेसिक दफ्तर के चक्कर काटने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने इनका वेतन तत्काल प्रभाव से काटने के निर्देश दिए हैं। इसमें नियमित हुए शिक्षामित्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

काबिले गौर है कि अगस्त माह में नियमित हुए शिक्षामित्र आए दिन सत्यापन की स्थिति जानने के लिए बीएसए दफ्तर के चक्कर काटने लगे हैं। स्कूल समय में बेवजह घूमने पर कार्रवाई के आदेश जारी करने के बाद भी इन्होंने चक्कर काटना बंद नहीं किया। लिहाजा आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता मानते हुए बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने चक्कर काटने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए वेतन काटे जाने के निर्देश जारी कर दिए। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि इसमें उसांवा के यशपाल सिंह, समरेर की संगीता यादव, इस्लामनगर के राहुल, जगत के रवेंद्र सिंह, कादरचौक के विनोद कुमार, बिसौली के शराफल अली, सहसवान के देवाराम, सहसवान के नेपाल सिंह, अंबियापुर के सेवाराम तथा बिसौली के ओमेंद्र सिंह का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें